पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रांतीय अधिवेशन में फीस निर्धारण, आरटीई अधिनियम और मान्यता की दिक्कतों पर चर्चा

प्रांतीय अधिवेशन में फीस निर्धारण, आरटीई अधिनियम और मान्यता की दिक्कतों पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| संस्था धर्मादा धर्मशाला में बुधवार को राजस्थान प्राइवेट एजुकेशन एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें निजी स्कूलों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में फीस निर्धारण अधिनियम, आरटीई अधिनियम सहित बोर्ड एवं राज्य सरकार से मान्यता लेने में आ रही दिक्कतों सहित निजी स्कूल अधिनियम को लेकर चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा ने कहा कि कोई भी निजी स्कूल बिना टीसी और नोड्यूज के एडमिशन नहीं ले। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान संयुक्त कर्मचारी-मजदूर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास रहे। कार्यक्रम में शामिल हुए करीब चार सौ स्कूल संचालकों को प्रतीक चिन्ह, शॉल, श्रीफल भेंट किए गए। इस दौरान संयोजक हेमेंद्र बारोटिया, वयोवृद्ध स्कूल संचालक विष्णु वर्मा, प्रदेश प्रभारी शर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश सोनी, प्रदेश वरिष्ठ संरक्षक शक्ति सिंह, संजय शर्मा कोटा, महेंद्र ग्रामीण जिलाध्यक्ष, पदम अग्रवाल, महेंद्र मंडोला आदि मौजूद रहे। (शेष| 14 पर)

खबरें और भी हैं...