ट्रॉले की टक्कर से बाइक चालक की जान गई
बारां| कोतवाली थानाक्षेत्र के मंडोला के पास ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सीआई कालूराम वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह मंडोला निवासी बद्रीलाल (55) गजानंद नागर गांव से शहर की तरफ आ रहा था। अचानक पीछे से आ रहे ट्रॉले की टक्कर से बद्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से ट्रॉले को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।