बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने के दो आरोपी जेल गए
बारां| शहर के नीलकंठ कॉलोनी में बुधवार को दो जनों द्वारा साधुओं के वेश में प्रसाद खिलाकर बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। सीआई कालूराम वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो जने साधु के वेश में बच्चों को प्रसाद खिलाकर ले जाने के चक्कर में हैं। इसके बाद दोनों को कोतवाली में लाकर पूछताछ की तो उनकी पहचान अंता थानाक्षेत्र के बड़गांव निवासी भैरूलाल बंजारा व तोलाराम बंजारा के रूप में हुई। इस दौरान पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वह रोजाना गांव-गांव में जाकर भिक्षा मांगकर ही परिवार का गुजारा करते हैं। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।