पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलेभर में महिला बंदियों और उनके बच्चों की सहायता के लिए चलेगा अभियान

जिलेभर में महिला बंदियों और उनके बच्चों की सहायता के लिए चलेगा अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश निर्मल सिंह मेड़तवाल के मार्गदर्शन में जेल में निरुद्ध महिला बंदीजनों तथा उनके साथ निवासरत उनके बच्चों के लिए विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में कार्यशाला हुई।

इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां की ओर से गठित टीम को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस संबंध में गौरव शर्मा पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया गया कि जेलों में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके बालकों के संबंध में राल्सा के निर्देशन में मनोचिकित्सक, महिला चिकित्सक, अधिकारिता महिला एवं बाल विकास विभाग, अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, अधिकारी शिक्षा विभाग, एनजीओ एव पैनल अधिवक्ताओं की टीम गठित की गई है। उक्त टीम की ओर से गुरुवार से दस दिनों तक महिला बंदियों के लिए विधिक सहायता अभियान चलाया जाएगा। कार्यशाला में उक्त टीम को योजना के तहत गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें महिला बंदियों के आकड़ों का संकलन, स्वास्थ्य परीक्षण, विधिक सहायता, विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन, उनके शिक्षण, प्रशिक्षण, स्वच्छता की स्थिति तथा उनके पुनर्वास के संबंध में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई।

बारां . राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत संबलपुर में आयोजित राजस्व शिविर का कलेक्टर ने निरीक्षण कर जनसुनवाई की। इस मौके पर विधायक रामपाल मेघवाल भी मौजूद थे। कलेक्टर डॉ. एसपी सिंह ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि राजस्व शिविरों में लंबित प्रकरणों का निस्तारण करते हुए आमजन को घर के समीप ही न्याय दिया जा रहा है। इन शिविरों में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के तहत वंचित व पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर लाभ दिया जा रहा है। विधायक मेघवाल ने कहा कि राजस्व शिविरों में अतिक्रमण, सीमाज्ञान, हकत्याग, सहमति से बंटवारा, नामांतरण समेत वर्षों से लंबित कई प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान अजीत सिंह, जनप्रतिनिधि, एसडीएम बद्रीलाल राठौर, बीडीओ, तहसीलदार समेत कई विभागों के अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद थे।

किशनगंज .न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को रेलावन अटल सेवा केंद्र पर राजस्व शिविर का आयोजन एसडीएम गोपाललाल मीणा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत की ओर से पहले से ही शिविर का लेकर प्रचार-प्रसार करने के चलते भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही ग्रामीणों का शिविर स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद शिविर में आने वाले ग्रामीणों का प्राथमिकता के साथ राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करने के साथ ही जमाबंदी, नकल, पैमाइश के आवेदन लेने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी लाभ दिया गया। इस दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से भी स्वस्थ गांव अभियान के तहत गांवों में एंटीलार्वा गतिविधियां करने के साथ ही निशुल्क उपचार भी किया गया। इस दौरान उज्ज्वला योजना के तहत गैस एजेंसी के माध्यम से 63 ग्रामीणों को गैस किट बांटे गए। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, बीडीओ दिवाकर मीणा, डीएसओ हरलाल मीणा बीसीएमओ डॉ. अभिषेक बंदावला, सरपंच पूजा सुमन, बंटी सुमन, गैस एजेंसी के संचालक हेमंत मावरी, ग्राम विकास अधिकारी तेजपाल सहरिया आदि मौजूद थे।

बारां. विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई।

बारां. राजस्व शिविर में जनसुनवाई करते कलेक्टर व विधायक।

किशनगंज. राजस्व शिविर में लाभार्थी को निशुल्क गैस वितरित करते अधिकारी।

भास्कर न्यूज | बारां

छबड़ा-बामला के शिविर में समस्याओं का निस्तारण

छबड़ा| राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत चांचौड़ा में न्याय आपके द्वार शिविर संपन्न हुआ। जिसमें एसडीएम नेकराम नागर ने कई वर्षों से विचाराधीन 13 में से 8 प्रकरणों का निस्तारण किया। तहसीलदार बंसल ने 403 शुद्धि पत्र, 15 नामातंकरण एवं 25 राजस्व नकलों का निस्तारण किया। शिविर में गुलाबबाई जाटव निवासी देहरी को विधवा पेंशन और अशोबना पुत्र हनुमंत कंजर निवासी शंकर कॉलोनी को विकलांग पेंशन स्वीकृत की। पंचायतराज विभाग ने दो जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, 10 जॉब कार्ड बनाए। शंकर कॉलोनी में 4 प्रार्थियों के राशनकार्ड बनाए गए। उज्ज्वला योजना के तहत ओमबाई प|ी अनिल, रूपवती प|ी गिर्राज, सरला प|ी रूपसिंह, मुन्नाजान प|ी हरिसिंह, राजवंती निवासी शंकर कॉलोनी को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। बिजली विभाग द्वारा 3 नए कनेक्शन जारी किए गए। शिविर में महिला बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया। जलदाय विभाग द्वारा चार हैंडपंप ठीक किए। अभिभाषक बृजराज सिंह एवं भानु गुप्ता द्वारा शिविर में उपस्थित होकर प्रकरणों के जवाब पेश किए।

बामला| कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में कई समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर प्रभारी एसडीएम बद्रीलाल राठौर ने बताया कि चिकित्सा विभाग ने रोगियों का उपचार किया। खाद्य सुरक्षा के 15 आवेदन, 40 पट्टा वितरण तथा 8 जन्म-मृत्यु के आवेदन आए। शिविर में तहसीलदार बालचंद मीणा, महेंद्रपाल सुमन, प्रोग्रामर शहबाज आलम, सूचना सहायक मोहन बैरवा, बीडीओ विश्वनाथ शर्मा, पंचायत प्रसार अधिकारी रविंद्र शर्मा, पदेन सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव, सरपंच नीतू शर्मा ने आमजन की समस्याओं का समाधान किया।

लोक अदालत में निबटाए कई मामले

मांगरोल| क्षेत्र के मऊ में राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम प्रमोद कुमार सिंघव, तहसीलदार रामकिशन मीणा सहित नायब तहसीलदार सियाराम मीणा राजस्व टीम के साथ मौजूद थे। शिविर में 17 खातों में नाम दुरुस्त किए गए, 43 नामांतरण खोले गए, 124 लोगों को राजस्व नकलें दी गई, 6 लोगों को खातेदारी अधिकार, गैर खातेदारी 5, हक त्याग 2, खाता विभाजन 5, सीमाज्ञान 4, पंचायतीराज के तहत 13 पट्टों के आवेदन मिले।

खबरें और भी हैं...