पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पब्लिक पार्क के सामने प्याऊ की शुरुआत

पब्लिक पार्क के सामने प्याऊ की शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर के पब्लिक पार्क में आने वाले लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए बुधवार को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की ओर से शीतल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि शहर के कई लोग सुबह के समय पब्लिक पार्क में मॉर्निंगवॉक के लिए आते हैं। साथ ही सुबह से शाम तक लोगों का पार्क में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कंपनी की ओर से बुधवार को प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान बिरला बलवान, डीएपी कंपनी के अमित सिंह, गौरव चौधरी, ईश्वर गोयल, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...