पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवार मिशन के तहत मनाया सेवा दिवस

परिवार मिशन के तहत मनाया सेवा दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में मिशन परिवार कल्याण के तहत माह के तीसरे बुधवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान बुधवार को जिले के नाहरगढ़ व अंता सीएचसी पर पुरुष नसबंदी शिविर लगाने के साथ ही आशा व एएनएम को भी जागरूक किया गया।

इस दौरान परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. सीताराम वर्मा की अध्यक्षता में नाहरगढ़ सीएचसी पर बैठक का आयोजन किया गया। उन्हाेंने सभी आशाओं व चिकित्साकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब जिले में राज्य सरकार के निर्देश पर मिशन परिवार कल्याण के तहत माह के तीसरे बुधवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मिशन परिवार कल्याण को लेकर पुरुषों को मोटीवेट करें। साथ ही पुरुष नसबंदी के केस बढ़ाने, महिला नसबंदी आॅपरेशन व अंतरा इंजेक्शन आदि के बारे में जानकारी दें। परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ. वर्मा ने बताया कि पुरुष नसबंदी पर 5 हजार की राशि राज्य सरकार व मोबाइल जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से दिया जाएगा। वहीं पुरुष नसबंदी को लेकर प्रोत्साहित करने वाली कार्यकर्ता को भी 500 रुपए की राशि दी जाएगी।

बैठक में किशनगंज बीसीएमओ डॉ. अभिषेक बंदावाला, डॉ. नरेश नागर भी मौजूद थे। वहीं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि बुधवार को अंता में एक पुरुष व दो महिला व नाहरगढ़ सामुदायिक केंद्र पर लगाए गए शिविर के दौरान 17 पुरुषों की नसबंदी की गई। इस दौरान सभी पुरुषों को प्रोत्साहन के रूप में नकद राशि व मोबाइल भी दिए गए।

शिविर के दौरान नाहरगढ़ में 17 व अंता में एक पुरुष नसबंदी

किशनगंज. नाहरगढ़ अस्पताल में नसबंदी कराने पर पुरुषों को मोबाइल भेंट करते डॉक्टर।

खबरें और भी हैं...