पीजी कॉलेज में भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा कल
बारां| शहर के बॉयज पीजी कॉलेज में 18 मई को एमए पूर्वार्द्ध व एमएम उत्तरार्द्ध भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य आईडी खान ने बताया कि स्ववित्तपोसी योजना के तहत संचालित एमए पूर्वार्द्ध एवं एमए उत्तरार्द्ध भूगोल में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार सुबह सात बजे से होगी। उन्होंने बताया कि समय से आधा घंटा पहले विद्यार्थियों का कॉलेज पहुंचना जरूरी है। इसके बाद अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा कोटा विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से आयोजित करवाई जाएगी।