जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो
बारां| एक महिला ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर उसकी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में एमपी के गुना केंट निवासी सिंदरी कौर ने बताया कि उसकी गुना और फतेहगढ़ में स्थित जमीन का अवैध रूप से बेचान कर दिया गया। इस मामले में अधिकारियों से गुहार लगाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले की शिकायत करने पर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। महिला न्याय की मांग को लेकर भटक रही है। मामले में महिला ने एमपी के मुख्यमंत्री काे भी शिकायत कर दी। महिला का अारोप है कि उसके रिश्तेदार ही पूरे प्रकरण में शामिल हैं। महिला ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।