पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की समस्याआें को लेकर कांग्रेस ने मंडी गेट पर दिया धरना

किसानों की समस्याआें को लेकर कांग्रेस ने मंडी गेट पर दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. शहर की कृषि उपज मंडी के मुख्यद्वार पर कांग्रेस की ओर से दिए जा रहे क्रमिक धरने पर बैठे पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

बारां| लहसुन खरीद के मापदंडों में शिथिलता प्रदान करने तथा कृषि जिंसों की समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीद में टालमटोल नीति अपनाए जाने एवं खरीद व्यवस्थाओं में परिवर्तन कर किसानों को राहत प्रदान किए जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 मई से लगातार कृषि उपज मंडी बारां के मुख्यद्वार पर क्रमिक धरना दिया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी सचिव एवं धरना सहप्रभारी खेमराज सिंह रहलाई ने बताया कि किसान विरोधी भाजपा सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर लहसुन खरीद किए जाने की केवल मात्र औपचारिकता की जा रही है। तीसरे दिन धरना स्थल पर ब्लाॅक अध्यक्ष किशनगंज महावीर बैरवा, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रधान सेवाराम मीणा, उपप्रधान रामहेत मीणा के नेतृत्व ने क्रमिक धरना दिया गया। जिसमें एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण भूमल्या, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लियाकत अली मेव, शहर अध्यक्ष धर्मचंद जैन, कैलाश जैन, महिपालसिंह चौधरी, सतीश शर्मा, हिमांशु धाकड, मनीष भार्गव, अजय चौधरी, अब्दुल हफीज, नाथूलाल नागर, त्रिलाेक नागर, अब्दुल रहीम, मिस्वाउद्दीन, उमेश शर्मा, रामलाल सुमन, मलकीत सिंह आदि मौजूद थे।

जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी शाहाबाद के कांग्रेसजनों द्वारा धरने पर बैठकर किसानों को राहत प्रदान किए जाने की सरकार से मांग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...