काव्य गोष्ठी में दी बाल कवि बैरागी को श्रद्धांजलि
शहर के कोटा रोड स्थित मृदुल भवन में अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई की ओर से विश्व मातृत्व दिवस पर काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा थे।
अध्यक्षता पूर्व एडीईआे प्रहलादकुमार मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार हरि अग्रवाल थे। अध्यक्ष भैरूलाल भास्कर ने बताया कि वरिष्ठ कवि एवं गीतकार बालकवि बैरागी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर गत माह हुए राज्यस्तरीय साहित्यकार समारोह का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा ने 19 व 20 मई को बीकानेर में होने वाले परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान किया।
साथ ही परिषद के चुनाव इसी माह करवाने के लिए सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे प्रहलाद कुमार मीणा ने मातृत्व दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं यूपी में सम्मानित होने वाले वरिष्ठ गीतकार हरि अग्रवाल का स्वागत किया। गोष्ठी में हेमराज बंसल, छीतरलाल गांवड़ेल, बच्छराज जारवा, रमन सुमन, हीरालाल कामेलिया, रामनिवास डांगोरिया, रामदिल कंडारा, डाॅ. नीरज साहिल, सूरजमल मेघवाल, ओमप्रकाश शास्त्री, शिवनारायण थूणगर, मयंक सोलंकी, रजा बारानवी, नूर मोहम्मद, अतुल गालव, उषा शर्मा, दीपक शर्मा, इंद्राज सुथार आदि ने काव्यपाठ किया। संचालन हास्य कवि मेवाराम चौधरी ने किया।