तलवार लेकर उत्पात मचाते एक गिरफ्तार
बारां| भंवरगढ़ पुलिस ने कस्बे में तलवार लेकर उत्पात मचाते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी जगदीश बाबू ने बताया कि बुधवार को कस्बे में राधेश्याम दोपहर में तलवार लेकर उत्पात मचाकर लोगों को परेशान कर रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।