पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिवेशन में भाग लेकर लौटे शिक्षक संघ पदाधिकारी

अधिवेशन में भाग लेकर लौटे शिक्षक संघ पदाधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से जालौर में आयोजित प्रदेश महासमिति के अधिवेशन में भाग लेकर जिले के पदाधिकारी वापस लौट आए।

संघ के प्रदेश संभाग संगठन मंत्री त्रिलोक शर्मा व जिलाध्यक्ष महावीर मीणा के नेतृत्व में शिक्षकों ने अधिवेशन में भाग लिया। संघ के जिलामंत्री बृजगोविंद टेलर ने बताया कि अधिवेशन में शिक्षा, शिक्षक एवं छात्र हितों के विषयों के लेकर विचार-विमर्श करते हुए शिक्षक समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

साथ ही प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री सहित प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव हुए। अधिवेशन में जिला संगठन मंत्री अशोक शर्मा, जिला सभाध्यक्ष गिरिराज नागर, जिला कोषाध्यक्ष मौजीराम नागर, पंकज नागर, भगवानलाल साहू सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...