भाजपा पदाधिकारियों ने की जनसुनवाई
बारां| शहर के कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर बुधवार को जनसुनवाई के लिए नियुक्त पदाधिकारी जिला महामंत्री मोरपाल सुमन ने जनसुनवाई की। मीडिया विभाग प्रमुख राजेंद्र शर्मा व भाजपा जिला सह प्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बताया कि इस दौरान कुल 10 प्रार्थना पत्र आए। गजनपुरा के राजेश बैरवा ने वार्ड दो एससी बस्ती में टैंकर भिजवाने, रकसपुरिया के दीनदयाल मीणा ने महुआ नहर की पुलिया तक डामरीकरण कराने, रकसपुरिया से ही लेखराज मीणा ने गांव में हनुमान मंदिर से गांव की हथाई तक तथा शिवजी के मंदिर से देवनारायण मंदिर तक सीसी रोड बनाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।