पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमृत सिटी योजना में 1 महीने बाद फिर शुरू हुआ राइजिंग लाइन डालने का कार्य

अमृत सिटी योजना में 1 महीने बाद फिर शुरू हुआ राइजिंग लाइन डालने का कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में अमृत सिटी योजना के तहत शाहबाद रोड पर जमीन विवाद के चलते एक माह से बंद पड़ा राइजिंग लाइन डालने का कार्य एक बार फिर से शुरू हो गया है।

मजरावता से शहर के अटरू रोड फिल्टर प्लांट तक राइजिंग लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। एक माह पहले शाहाबाद रोड पर कुछ खातेदारों ने खाते की जमीन पर लाइन डालने का विरोध करते हुए लाइन का खुदाई कर निकाल दिया था। इसको लेकर विभाग के ठेकेदार के माध्यम से मामला भी दर्ज करवाया गया था। इसके बाद कुछ लोगों के न्यायालय में जाने के बाद से ही शहर में लाइन डालने का काम बंद हो गया था।

इसके बाद काम में देरी को लेकर पिछले दिनों प्रभारी मंत्री द्वारा बैठक लेने के बाद पीएचईडी के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पीएचईडी ने विवादित साइड को छोड़कर दूसरी साइड पर लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया है। ताकि लोगों को समय पर लाइन डलने के बाद मजरावता से पेयजल की सप्लाई शुरू हो सके।

इंटेकवेल व दो जगह पंप हाउस का भी होगा निर्माण

जमीन विवाद को लेकर बंद चल रहा था काम

बारां. शहर के शाहाबाद रोड पर अमृत सिटी योजना के तहत पाइप लाइन डालने का कार्य फिर शुरू हो गया।

7 टंकी का काम शुरू, 4 के लिए जमीन की तलाश

शहर में अमृत सिटी योजना के तहत 11 स्थानों पर पेयजल टंकी का निर्माण कराना था, लेकिन 4 स्थानों पर जमीन आवंटन को लेकर अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे भी योजना के काम को लेकर लगातार देरी हो रही है। शहर के तलावड़ा, लक्ष्मीपुरा, शाहबाद दरवाजा व आमापुरा में जमीन विवाद के चलते टंकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। वहीं अभी 43 किमी सप्लाई लाइन व 21 किमी राइजिंग लाइन ही डाली गई है। जबकि 7 जगह पर टंकी निर्माण कार्य चल रहा है, जो इसी माह के अंत तक पूरा भी हो जाएगा।

पार्वती नदी से शहर में पानी लाने के लिए इटैंकवेल व दो जगह पर पंप हाउस का भी निर्माण किया जाएगा। मजरावता में इटैंकवेल से पानी की सप्लाई होने के बाद उसे पंप हाऊस के माध्यम से शहर में दो जगह पर पंप हाऊस का निर्माण कर सप्लाई की जाएगी। इसको लेकर भी पीएचईडी की ओर से दोनों जगह पर ही कार्य शुरू किया जा रहा है। ताकि एक साथ सप्लाई से लेकर टंकी को भरने के बाद शहर में पानी की सप्लाई शुरू की जा सके।

अमृत सिटी योजना के तहत शाहबाद रोड पर पर राइजिंग लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन एक माह पहले कुछ लोगों ने जमीन को लेकर विरोध करने के कारण काम बंद हो रहा था। मामला न्यायालय में चलने के बाद एक साइड पर लाइन डालने का कार्य फिर से शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ भी विवाद का निस्तारण कर जल्द काम शुरू किया जाएगा। हजारीलाल मीणा, एक्सईएन, पीएचईडी

योजना से 11 गांवों के लोगों को भी मिलेगा लाभ

शहर में अमृत सिटी योजना के तहत चल रहे कार्य के पूरा होने के बाद शहरी क्षेत्र में शामिल 11 गांव गजनपुरा, नियाना, गोपालपुरा, आमापुरा, काजीहेड़ा, दुर्जनपुरा आदि को लाभ मिलेगा। गांवों में टंकी का निर्माण कर गांव तक पेयजल के लिए लाइन बिछाने के बाद लोगों को भी शहर के समान ही पेयजल सप्लाई के माध्यम से पीने के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा। इससे सालों से पेयजल को लेकर अब तक इधर-उधर निजी बोरिंग व टैंकर के माध्यम से काम चला रहे ग्रामीणों को काफी राहत मिलेंगी।

शेष रही टंकियों का निर्माण शुरू हो तो मिले राहत

शहर में अमृत सिटी योजना के तहत हाल ही में आमापुरा में पीएचईडी ने टंकी निर्माण के लिए भूमि को अतिक्रमण कर मुक्त करा दिया था। कोर्ट में मामला गया। इसके बाद से आमापुरा में शुरू होने वाला टंकी निर्माण कार्य रुक गया है। वहीं शाहबाद दरवाजा, गजनुपरा व लक्ष्मीपुरा में भी जगह के चलते टंकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से योजना के कार्य को लेकर देरी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...