बारां/कोटा| कोटा-बारां फोरलेन पर गुरुवार देर रात अचानक सामने आए मवेशी ने एक युवक की जान ले ली।
मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा अंता के पास भगवान बोहरा की बावड़ी के सामने हुआ। हादसे में युवक उछलकर कार से दूर जा गिरा।
राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस घायल को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंची। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को अंता पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 6 दिन पहले ही युवक की बेटी का जन्म हुआ। युवक अपनी मैरिज एनिवर्सरी मनाने कोटा से बारां घर लौट रहा था। बारां की पंचवटी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय हर्षवर्धन मेहता मुंबई में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। 6 दिन पहले उसकी प|ी राशि ने बेटी को जन्म दिया था, तभी से परिजन खुशियां मना रहे थे। परिवार दो दिन बाद बेटी के सूरज पूजन की तैयारियों में जुटा हुआ था। गुरुवार को हर्षवर्धन की शादी की मैरिज एनिवर्सरी थी। वह दिन में दोस्त से मिलने कोटा आया और रात को बारां लौट रहा था। रात करीब 12 बजे अंता थाना क्षेत्र के भगवान बोहरा की बावड़ी और डोलिया फार्म हाउस के पास अचानक फोरलेन हाइवे पर कार के सामने एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और पास की खाई में कार गिर गई। (शेष|16 पर )
परिवार के साथ हर्षवर्धन। (फाइल फोटो)