मारपीट में तीन जने घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बारां| शहर समेत बपावर थाना क्षेत्र में मारपीट के अलग-अलग मामले में तीन जनों के घायल होने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल चौकी के सुकेत ने बताया कि बपावर थाना क्षेत्र के बपावर कंला निवासी रमेश कोली व उसके पुत्र आकाश को मारपीट के बाद घायल होने के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। वही कोतवाली क्षेत्र के मंडोला वार्ड निवासी मनोज को भी मारपीट के बाद घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।