पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर पहुंचे डीईओ, व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए

शिविर में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर पहुंचे डीईओ, व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर के शारदा बालिका आवासीय छात्रावास में चल रहे विषय अध्यापकों के प्रशिक्षण शिविर के दौरान गुरुवार को अव्यवस्थाओं को लेकर प्रतिभागी शिक्षकों ने हंगामा कर प्रभारी के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया था।

इसके बाद शुक्रवार को डीईओ माध्यमिक रामकल्याण मीणा ने शिविर स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीईओ माध्यमिक मीणा ने कहा कि गुरुवार को पानी की मोटर जलने के चलते पानी को लेकर अव्यवस्था हो गई थी। सूचना मिलने के बाद मोटर को बदलकर दूसरी डलवा दी थी। भोजन में मीनू को लेकर भी प्रभारी को मीनू के हिसाब से भोजन देने, गर्मी के मौसम को देखते हुए कूलर पर्याप्त मात्रा में लगाने के निर्देश दिए हैं। डीईओ मीणा ने कहा कि आगे से शिविर के दौरान किसी भी प्रतिभागी शिक्षक को प्रशिक्षण के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए शिविर प्रभारी रेखा जैन से चर्चा कर व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। (शेष|16 पर )

बारां. अव्यवस्थाओं की जानकारी मिलने पर निरीक्षण के लिए पहुंचे डीईओ।

खबरें और भी हैं...