पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब 31 मई तक होगी लहसुन की खरीद

अब 31 मई तक होगी लहसुन की खरीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में लहसुन को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है।

केंद्र सरकार की ओर से जिले में राजफेड के माध्यम से की जा रही लहसुन की खरीद की तिथि को बढ़ाते हुए 31 मई तक कर दिया गया है। क्रय-विक्रय समिति के सोमित्र मंगल ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में नेफेड के साथ हुई बैठक के बाद 31 मई तक लहसुन खरीदने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आदेश मिलने के बाद अब जिले में भी सभी 5 केंद्रों पर राजफेड की ओर से 31 मई तक लहसुन की खरीद की जाएगी।

अभी आगे रजिस्ट्रेशन शुरू होगा या नहीं इसको लेकर आदेश नहीं आए हैं। जिले में पहले से ही रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों का ही अभी लहसुन खरीदा जाएगा।

खबरें और भी हैं...