राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत जिले में ग्राम पंचायत थामली, जलोदा तेजाजी, बड़ोरा, जैपला, भावपुरा, खंडेला एवं बीलखेडा माल में आयोजित शिविरों में 3899 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी गई। कलक्टर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि गुरूवार को जिले की उक्त 7 ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केन्द्रों में आयोजित शिविरों में नामांतरण अपील का 1, खाता दुरुस्ती धारा 136 के 258, विभाजन धारा 53 के 18, खातेदारी घोषणा धारा 88 के 2, स्थाई निषेधाज्ञा धारा 188 के 2, इजराय के 5, रास्ता धारा 251 के 11, अधिनियम 186, 86 सामान्य का 1, अधिनियम 83, 183, 212, आरटी एक्ट के 7, नामांतरण धारा 135 के 436, खाता दुरुस्ती के 2401, धारा 183बी व 183सी के 3, सीमाज्ञान के 4, सीमाज्ञान के प्राप्त आवेदन 25, गैर खातेदारी से खातेदारी के 7, राजस्व नकले 618, अन्य 100 समेत कुल 3899 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी गई।
21 मई को 3 ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर
राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत जिले में 21 मई को अमलसरा, मोठपुर एवं हान्याहेड़ी के अटल सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित कर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।