नाहरगढ़| कस्बे में स्थित जगन्नाथ मेमोरियल हॉल में रविवार को पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे आयोजित हाेने वाले कार्यक्रम में कस्बे के वरिष्ठ शिक्षक हंसराज नागर की लिखित पुस्तक हाड़ौती का लाल किला नाहरगढ़ का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ललित मीना होंगे। अध्यक्षता युवा कवि एवं लेखक डॉ. ओम नागर करेंगे। विशिष्ट अतिथि इतिहासकार गजेंद्रसिंह यादव होंगे। वहीं भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, रामकृष्ण ग्रामीण सेवा संस्थान अध्यक्ष व कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र गर्ग, युवा कवि एवं लेखक डॉ. कौशल तिवारी, धाकड़ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हरिशंकर नागर, नाहरगढ़ सरपंच शशिप्रभा भार्गव, पूर्व बीईईओ सुरेश गोठवाल, भारतीय संस्कृति ग्रंथों के शोधकर्ता ऋषि मदनमोहन गर्ग अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पत्र वाचन गजेंद्र सिंह यादव करेंगे। पुस्तक के लेखक हंसराज नागर ने बताया कि इस पुस्तक में वर्षों से उपेक्षित नाहरगढ़ के लालकिले सहित आसपास के आसलगढ़, कपिलधारा, सीताबाड़ी, रामगढ़, शाहाबाद, गुगोर, बारां आदि स्थानों का भी वर्णन किया है।