बारां| राज्य और केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न पदों के लिए लगभग 1.25 लाख से अधिक पदों की भर्तियां निकाली गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्रथम श्रेणी, द्वितीयश्रेणी शिक्षक, प्रधानाध्यापक, पीटीआई, पटवार, एसएससी, एलडीसी, रेलवे, बैंक की परीक्षा को किससे अटेंप्ट करें और अपनी सफलता का प्रतिशत कैसे बढ़ाएं, इसके लिए बसंत विहार स्थित विजयवर्गीय भवन में 20 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सेमिनार का आयोजन होगा।
दैनिक भास्कर और सृजन क्लासेस के तत्वावधान में होने वाली सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की जानकारी दी जाएगी। सेमिनार में प्रवेश निशुल्क रहेगा। परीक्षार्थी विशेषज्ञों से उचित मार्गदर्शन के साथ सही सलाह ले सकेंगे। निदेशक अशोकसिंह ने बताया की सेमिनार में आने वाले स्टूडेंट को प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी शिक्षक, प्रधानाध्यापक, पीटीआई, पटवार, एसएससी, एलडीसी, रेलवे-बैंक की सभी भर्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।