पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस व आमजन के बीच हुई चर्चा, रात्रि गश्त के लिए सीपीओ व्यवस्था लागू होगी

पुलिस व आमजन के बीच हुई चर्चा, रात्रि गश्त के लिए सीपीओ व्यवस्था लागू होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर की नाकोड़ा कॉलोनी स्थित ब्रिलियंट स्कूल में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि प्रति 100 मकानों पर एक सीपीओ नियुक्त किया जाएगा। मुख्य सड़क मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, रात्रिकालीन गश्त बढ़ेगी, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। शहर में नजदीकी पुलिस थाने, चौकियों व पुलिसकर्मियों के नंबर लिखेंगे और बोर्ड लगाए जाएंगे। बैठक में उपसभापति गौरव शर्मा, पार्षद हरिराज सिंह गुर्जर, राहुल शर्मा, विनोद विजय आदि मौजूद रहे। उधर, शहर में पुलिस गश्त के बावजूद हो रही चोरियों को देखते हुए व्यापार महासंघ की ओर से सीपीओ लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल, संरक्षक देवकीनंदन बंसल, आबिद भाई बोहरा ने बताया कि शहर में सभी व्यापारिक क्षेत्रों के प्रमुख व्यापारियों से संपर्क कर बाजारों में सीपीओ व्यवस्था को प्रारंभ किया जाएगा। महासंघ अध्यक्ष ने बताया कि कोतवाली सीआई ने भी मामले में सहयोग का भरोसा दिया है।

खबरें और भी हैं...