पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले जुमे पर नमाज में उमड़े मोमिन दिन भर चला इबादत का दौर

पहले जुमे पर नमाज में उमड़े मोमिन दिन भर चला इबादत का दौर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांद दिखाई देने के साथ ही रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। शुक्रवार को रमजान माह के पहले जुमा की नमाज में जिलेभर में मस्जिदों मे नमाजियों की अच्छी खासी तादाद रही।

शुक्रवार को रमजान माह का पहला जुमा होने के साथ ही दोपहर में अजान लगने के साथ ही मोमिन मस्जिदों में पहुंचे। यहां पर मौलानाओं ने तकरीर के माध्यम से मुस्लिम समाज के लोगों को रोजे के मायने बताते हुए कहा कि रोजा रखना सभी का फर्ज है। रोजा ही हमें नेक राह पर चलने की सीख देता है। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोगों को पूरे माह खुदा की इबादत में लगकर दूसरों की मदद करना चाहिए।

मौलानाओं ने खुतबा पढ़कर दो रकात नमाज अदा करवाई गई। इसके बाद दुआ में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई। शहर में बारहभाई की मस्जिद, जामा मस्जिद, सरस की टोड़ी, तालाब पाड़ा, श्रमिक कॉलोनी, लंका कॉलोनी, मस्जिद श्योपरियान, तालाब की पाल, कौसर कालोनी समेत शहर की सभी मस्जिदों में अच्छी तादाद में नमाजी पहुंचे। इससे पहले नमाजियों की संख्या को देखते हुए सभी मस्जिदों में रोजेदारों के लिए गर्मी को देखते हुए कूलर व वजू के लिए पानी के खास इंतजाम किए गए।

सुबह सेहरी कर मुस्लिम समाज के लोगो ने पहला रोजा रखा। पहला रोजा ही 15 घंटे से अधिक का रहा। इसके चलते सुबह से शाम तक भीषण गर्मी ने भी रोजेदारों के सब्र का इम्तिहान लिया। लेकिन भीषण गर्मी व 45 डिग्री के तापमान के बीच भी रोजेदार खुदा की इबादत में लगकर कुराने तिलावत में मशगूल रहे। शाम को मगरीब की नमाज के पहले अजान लगने के बाद रोजा इफ्तार किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी के बीच भी मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष के साथ छोटे बच्चों ने भी पहला रमजान खुशी के साथ रख इबादत की। रमजान माह के शुरूवात के साथ ही अब सहरी से लेकर इफ्तार तक शहर की मुस्लिम बस्तियों व मस्जिदों में अच्छी खासी रौनक दिखाई देने लगी है।

किशनगंज. कस्बे में रमजान माह की शुरुआत के साथ ही पहले जुमा की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। मौलाना आशिक मोहम्मद ने तकरीर के माध्यम से मुस्लिम समाज के लोगो को पूरे माह रोजे रख खुदा की इबादत करने के साथ ही बुरे कामाें से दूर रहने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि यह महीना नेकी की राह पर चलने व गुनाहों से तौबा करने की सीख देता है। हर मुसलमान पर पूरे माह के रोजे फर्ज हैं। इसके बाद खुतबा पढ़ाकर दो रकात नमाज अदा करवाई गई। इसके बाद दुआ कर अमन चैन की दुआ मांग गई। वहीं रोजेदारों ने शाम को इफ्तार की दावत में शामिल होने के साथ ही तरावीह की नमाज में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।

किशनगंज. रमजान माह शुरू होने पर शुक्रवार को छोटे बच्चों ने भी रोजा रखा।

बारां. शहर की बारह भाईयान मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते मोमिन।

खबरें और भी हैं...