पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसपा की सर्वसमाज में भाईचारा अभियान की प्रदेशस्तरीय रथयात्रा आज बारां में

बसपा की सर्वसमाज में भाईचारा अभियान की प्रदेशस्तरीय रथयात्रा आज बारां में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां|बहुजन समाज पार्टी की ओर से सर्वसमाज में भाईचारा बनाओ अभियान के तहत डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक परिवर्तन एवं सत्ता प्राप्ति संकल्प रथ यात्रा 19 मई को इटावा रोड से जिले में प्रवेश करेगी। जिले की सीमा मालबमोरी एवं सीमलिया में रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मांगरोल में जनसभा होगी। ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मीणा ने बताया कि रथयात्रा में प्रदेश के मुख्य प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक रथयात्रा के मार्गदर्शक होंगे। रथयात्रा का नेतृत्व विधायक पूरणमल सैनी कर रहे हैं। संयोजक सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली होंगे। सलाहकार मंडल में प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल सहित प्रदेशस्तरीय नेता शामिल हैं। ग्रामीण जिलाध्यक्ष मीणा ने बताया कि रथयात्रा दोपहर 3 बजे मांगरोल के करबला मैदान में पहुंचेगी। जहां स्वागत के बाद जनसभा का आयोजन किया जाएगा। मांगरोल से रवाना होकर रथयात्रा भटवाड़ा चौकी, बोहत, समसपुर चौराहा पहुंचेगी। जहां भी फूलमालाओं से स्वागत होगा। बारां शहर में प्रवेश करने पर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल रैली के साथ प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। जो मांगरोल रोड बाईपास होते हुए संस्था अस्पताल रोड पर सार्वजनिक धर्मादा धर्मशाला के सामने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रथयात्रा का स्वागत करेंगे। रात्रि विश्राम धर्मादा धर्मशाला में होगा। जहां कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। रमेश मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। रथयात्रा शनिवार को सुबह 8 बजे दीनदयाल पार्क जिला कार्यालय झालावाड़ के लिए प्रस्थान करेगी।

खबरें और भी हैं...