पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अघोषित बिजली कटौती से परेशान

अघोषित बिजली कटौती से परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से गर्मी में जहां आमजन परेशान हैं। वहीं इसका सबसे ज्यादा असर कारोबारियों पर पड़ रहा है। लघु उद्योग आधारित उद्यमी भी बिजली कटौती के चलते परेशानियों से जूझ रहे हैं।

व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल ने बताया कि शहर के नियाणा फीडर से जुड़े इलाके चौमुखा बाजार, सर्राफा बाजार, चूड़ी बाजार, गोपाल काॅलोनी, श्योपरियान क्षेत्र, मांगरोल राेड आदि के निवासी लंबे अरसे से परेशानी भुगत रहे हैं। महासंघ अध्यक्ष खंडेलवाल ने बताया कि बिजली निगम की आेर से आए दिन लाइनों के रख-रखाव के नाम पर तीन से चार घंटे की कटौती के बावजूद बार-बार ट्रिपिंग हो जाती है। गुरुवार को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। उसके बाद पांच बजे से फिर ट्रिपिंग शुरू हो गई। शाम को सात बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप रही। खंडेलवाल ने बताया कि जब से रख-रखाव का जिम्मा बिजली निगम की ओर से ठेकों पर दिया गया है, तब से शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जयपुर टोल फ्री नंबर पर कोई जवाब नहीं मिलता। शहर के अधिकारी व कर्मचारी जयपुर टोल नंबर का हवाला देते हैं। महासंघ ने बिजली निगम के अधिकारियों से मांग करते हुए बताया कि लाइनों के रख-रखाव का जिम्मा अनुभवहीन ठेकेदारों के स्थान पर जो पूर्व के स्थानीय कर्मचारी थे, उन्हें सौंपा जाए।

खबरें और भी हैं...