बारां| कर्नाटक में येदुरप्पा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चारमूर्ति चौराहे पर जश्न मनाया। मीणा ने बताया कि कर्नाटक में चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों की ओर से घमासान चल रहा था। भाजपा के अल्प बहुमत पर भी राजतंत्र का दुरुपयोग कर राज्यपाल जैसी संवैधानिक पोस्ट ने येदुरप्पा को मुख्यमंत्री घोषित कर शपथ ग्रहण कराकर कठपुतली का काम किया, लेकिन प्रजातंत्र ने सर्वोच्च न्यायालय में आस्था रखी और कांग्रेस की सुनवाई कर शनिवार शाम चार बजे बहुमत सिद्ध करने का आदेश दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री येदुरप्पा को बहुमत साबित नहीं होने पर इस्तीफा देना पड़ा। वहीं कांग्रेस और जेडीयू की गठबंधन सरकार बनी। शाम चार बजे बाद कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मीणा के नेतृत्व में चारमूर्ति चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुल्तान मंसूरी, एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शिवराज मीणा, प्रभुलाल मीणा, भोलाराम मीणा, धनराज बैरवा, राधेश्याम शर्मा फौजी, रामावतार मीणा, मुन्नाभाई, महावीर मीणा, मुरारीलाल, चौथमल, विष्णु पंकज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।