पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दादा इलेवन एनएक्सजी क्लब बना विजेता

दादा इलेवन एनएक्सजी क्लब बना विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर के समीप स्थित हीकड़ में आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस जवाबदेही समिति के जिलाध्यक्ष हरगोविंद जैन थे। अध्यक्षता बारां देहात मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी ने की। हीकड़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के अध्यक्ष हरीश वैष्णव ने बताया कि 7 मई से शुरू हुई प्रतियोगिता में कुल 44 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में बारां की दादा इलेवन एनएक्सजी टीम विजेता रही। वहीं हीकड़ क्रिकेट प्रीमियर लीग टीम उपविजेता रही।

विजेता टीम को समिति की ओर से ट्रॉफी व 11 हजार 500 रुपए का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरगोविंद जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव में काफी प्रतिभाएं छुपी हुई हैं, आवश्यकता है तो केवल इनको तराशने की। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सूर्यकांत शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी ने भी संबोधित किया। समारोह में पूर्व जिला महामंत्री भीमराज चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश केरवालिया, भाजपा जिला सहप्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल, पूर्व शहर महामंत्री गोविंदसिंह चौहान, युवा मोर्चा जिला मंत्री तपेंद्र सिंह, मंडल मंत्री महेंद्र योगी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोन, शहर अध्यक्ष दिलीप शाक्यवाल, निर्मल सलावदिया आदि ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के संरक्षक बद्रीलाल नागर, उपाध्यक्ष नरेंद्र सुमन, कोषाध्यक्ष जगदीश नागर, तेजकरण चौधरी, विजेंद्र नागर, सूरज सैनी, दिनेश मेघवाल, राकेश सुमन आदि मौजूद थे।

सिटी स्पोर्ट्स

बारां. क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम।

खबरें और भी हैं...