पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दैनिक भास्कर और सृजन क्लासेस की निशुल्क सेमिनार आज कोटा में

दैनिक भास्कर और सृजन क्लासेस की निशुल्क सेमिनार आज कोटा में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर और सृजन क्लासेस के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगी परीक्षाओं का निशुल्क सेमिनार कोटा में बसंत विहार कॉलोनी के विजयवर्गीय भवन में रविवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा भर्ती के लिए रविवार को निशुल्क सेमिनार रखी गई है।

सेमिनार में प्रथम व द्वितीय श्रेणी शिक्षक, प्रधानाध्यापक, पीटीआई, पटवार, एसएससी, एलडीसी, रेलवे-बैंक भर्ती के लिए निशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और कोटा नगर विकास न्यास सेक्रेटरी आनंदीलाल वैष्णव आरएएस व राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. एनपी कौशिक होंगे। सृजन क्लासेस के डायरेक्टर अशोकसिंह ने बताया इस कार्यक्रम में कोटा-जयपुर की बेस्ट फैकल्टी कोटा तहसीलदार गजेंद्रसिंह (आरटीएस), अशोकसिंह, डॉ. आशीष दुबे, रामसिंह, आरआर दाधीच, राकेश नायक, महेश जैमिनी अपने अनुभव साझा करेंगे। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन के साथ उन्हें आगे बढ़ने की जानकारी देना है। निशुल्क प्रवेश के चलते प्रतियोगी उचित मार्गदर्शन के साथ सही सलाह प्राप्त कर सकते हैं। सेमिनार में आरएएस व अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी भी मार्गदर्शन देंगे।

अनुभवी फैकल्टी द्वारा कम समय में मंजिल को कैसे हासिल करें और सिलेबस में क्या पढ़ना और क्या नहीं पढ़ना, इसकी जानकारी स्टूडेंट से साझा करेंगे। विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर 9413921150 व 98755204436 पर करा सकते हैं। सेमिनार में निशुल्क स्टडी मटेरियल, टेस्ट पेपर व सिलेबस दिया जाएगा ।

खबरें और भी हैं...