पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व पार्षद की भूख हड़ताल की चेतावनी को दिया समर्थन

पूर्व पार्षद की भूख हड़ताल की चेतावनी को दिया समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| अवैध बिजली टावर लगाने के मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ 15 दिन में कार्रवाई नहीं करने पर कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठने की कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन एवं पूर्व पार्षद जगदीश पांचाल की चेतावनी को सेवादल समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया है।

पांचाल ने बताया कि इस आंदोलन को समर्थन देने वालों में सेवादल के मुख्य संगठक अशरफ देशवाली, जिला संगठक राधेश्याम अग्रवाल, जिला महिला संगठक संध्या मेघवाल, युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मराज मेहरा, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश मीणा, घुमंतू प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश, नासिर मिर्जा, आॅटो यूनियन सचिव तविंदर सिंह सरदार, कन्हैयालाल ऐरवाल आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि पांचाल ने नौ मई को एसपी को पत्र प्रेषित कर बताया था कि झालावाड़ रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में 11 जनवरी को नियम विरुद्ध 33 केवी बिजली लाइन खींचकर गली के नुक्कड़ पर बीच रास्ते में टावर लगा दिया था। यह टावर एक निजी रिसोर्ट मालिक के लिए लगाया था। रास्ता अवरुद्ध होने पर पांचाल ने इसका विरोध किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने टावर पर चढ़कर आंदोलनात्मक कदम उठाया था। जिसके बाद टावर हटाया जा सका। लेकिन पांचाल व उनके परिजनाें के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर एकतरफा कार्रवाई प्रारंभ कर दी। जबकि पुलिस की आेर से पांचाल के मुताबिक दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पांचाल ने बताया कि पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के कारण उन्हें व परिजनों को आघात पहुंचा है। उन्होंने इस मामले में कलेक्टर से लेकर मुख्य शासन सचिव तक शिकायत कर दी है।

खबरें और भी हैं...