पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशन बढ़वाने व पीएम आवास योजना की मांग

पेंशन बढ़वाने व पीएम आवास योजना की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर के जिला अस्पताल स्थित शहीद राजमल मीणा पार्क में शनिवार को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक हुई। जिसमें दिव्यांगों ने समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय विकलांग पार्टी अध्यक्ष राधेश्याम जोशी ने की। इस दौरान दिव्यांगों ने सरकार से पेंशन 750 रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए करने व आसान किस्तों में पीएम आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की। जोशी ने बताया कि 750 रुपए में महंगाई के चलते परिवार एवं बच्चों का दिव्यांग कैसे पालन-पोषण करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को दिव्यांगों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि उन्हें सरकार की सारी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने सरकार से पीएम आवास योजना के तहत आसान किस्तों में आवास दिलाए जाने की मांग की।

साथ ही नगर परिषद सभापति कमल राठौर को पत्र प्रेषित कर दिव्यांगों के लिए काॅलोनी बनवाने की मांग की। गजनपुरा स्थित जो आवासीय काॅलोनी बनाई गई थी, उसमें कोई नहीं रह रहा। नगर परिषद से उस काॅलोनी को सही करवाकर दिव्यांगों को देने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...