बारां| भाजपा के सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों की बैठक शहर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव की अध्यक्षता में होगी। शहर महामंत्री हेमंत शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे प्रताप चौक चौराहे स्थित भाजपा कार्यालय पर सभी मोर्चों के अध्यक्षों व प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक रखी गई है। जिसमें मोर्चा अध्यक्षों व प्रकोष्ठ संयोजकों को जिम्मेदारियां बताई जाएंगी। साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लेकर कार्य विस्तार की योजना बनाई जाएगी।