पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक प्रशिक्षण शिविर गैर आवासीय व गृह जिले में किए जाएं

शिक्षक प्रशिक्षण शिविर गैर आवासीय व गृह जिले में किए जाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शिक्षक संघ शेखावत की ओर से शिक्षामंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन देकर प्रशिक्षण शिविर गैर आवासीय व गृह जिले में अायोजित करने की मांग की है।

संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद नागर ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविरों को गृह जिले में ही आयोजित करने तथा कक्षा एक से पांचवीं तक के शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को गर्मी के चलते गैर आवासीय करने की मांग की गई। सामाजिक सरोकारों के तहत शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष श्याम गौतम ने प्याऊ का शुभारंभ किया। ज्ञापन देने वालों में श्याम गौतम जिलाध्यक्ष प्रगतिशील, भूपेंद्र नागर संरक्षक शेखावत, सतीश गौतम मंत्री शेखावत, गजानंद बैरवा ब्लाॅक अध्यक्ष शेखावत किशनगंज, रघुनाथ रजक आदि शिक्षक प्रतिनिधि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...