बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने के निर्देश
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने शिक्षकों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित तिथि तक जांच कर अतिशीघ्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा रोड बारां में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नोडल प्रभारी प्रहलाद नागर ने बताया कि बोर्ड ने जिले के जिन शिक्षकों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जांच हेतु प्राप्त हुई थी, वे उत्तर पुस्तिका निर्धारित तिथि तक जांच कर अतिशीघ्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा रोड बारां में 8 बजे से 2 बजे तक विद्यालय कार्य दिवस में जमा कराएं।
विद्यालय समय पश्चात एवम अवकाश होने पर उत्तरपुस्तिका जमा नहीं की जाएंगी। बोर्ड की ओर से स्थापित संग्रहण केंद्र के स्थान पर विद्यालय प्रतिनिधि ही अब उत्तरपुस्तिका संग्रहित कर रहे है। उत्तरपुस्तिका बंडल पर परीक्षक क्रमांक अंकित नहीं होने और चपड़ी से सील नही होने पर संग्रहण कार्य नहीं किया जाएगा।