अवैध शराब के मामले में आरोपी को जेल
किशनगंज| पुलिस ने अवैध कार्यों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक जने को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी आशा सिंह बारहठ ने बताया कि रविवार को दीगोदपार में सरकारी स्कूल के पास धूम्रपान सामग्री नहीं बेचने की परिधि के अंदर तंबाकू उत्पाद बेचते हुए राकेश सहरिया को गिरफ्तार किया है। वहीं रानीबड़ौद में रूपचंद को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।