- Hindi News
- National
- कार ने पीछे से टक्कर मारी 50 मीटर तक घिसटता गया बाइक सवार, मौके पर ही मौत
कार ने पीछे से टक्कर मारी 50 मीटर तक घिसटता गया बाइक सवार, मौके पर ही मौत
बारां. दुर्घटना के बाद मौके पर तैनात आरएसी जवान।
निगेटिव न्यूज
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपका जानना जरूरी है
बारां| बारां-झालावाड मेगा हाइवे पर रविवार दोपहर को कलमंडा गांव में अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि कार सवार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, बाइक उसमें उलझकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। इससे युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने दो घंटे तक पुलिस व एंबुलेंस नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए शव के साथ सड़क पर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर समझाइश की। एहतियात के तौर पर दुर्घटना स्थल पर पुलिस व आरएसी जाब्ता तैनात किया गया है।
पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार कलमंडा निवासी रामलाल (35) पुत्र मदनलाल मेघवाल दोपहर में ढाबे पर चाय पी रहा था। चाय पीने के बाद बाइक से बारां की तरफ रवाना हुआ था। दोपहर करीब एक बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद भी ड्राइवर ने कार को नहीं रोका। ऐसे में करीब 50 मीटर तक बाइक उसके साथ घिसटती चली गई। इसके बाद कार सवार उसकी गर्दन के ऊपर से टायर निकालकर कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस और एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर नाराज ग्रामीण मेगा हाइवे सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। तोलाराम मेघवाल ने बताया कि ढाबे से चाय पीकर निकला था, इसके बाद कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। करीब दो घंटे तक पुलिस और एंबुलेंस माैके पर नहीं पहुंची। (शेष| 14 पर)