पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में छात्र छात्राओं को अब सभी विषयों की कंप्यूटर से मिल सकेगी जानकारी

स्कूलों में छात्र-छात्राओं को अब सभी विषयों की कंप्यूटर से मिल सकेगी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| सरकारी स्कूलों में बनी आईसीटी लैब का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय कंप्यूटर्स के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। रमसा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सप्ताह में हर विषय का कम से कम एक पीरियड आईसीटी लैब में ही लगाया जाएगा। इसके लिए अलग से रजिस्टर लगाया जाएगा, जिसमें आईसीटी लैब में कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाए जाने वाले विषय और तारीख आदि की डिटेल संस्था प्रधान से सत्यापित करवाकर रमसा कार्यालय को भिजवाना जरूरी होगा।

आईसीटी लैब में क्लास के दौरान स्टूडेंट्स को एजुकेशनल वीडियो के माध्यम से सब्जेक्ट की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से स्टूडेंट्स को विषय विशेषज्ञों से पढ़ने का मौका भी मिलेगा। गौरतलब है कि कई स्कूलों में गणित व विज्ञान विषय पहले भी कंप्यूटर्स के माध्यम से पढ़ाए जा रहे हैं। जिले में कई सरकारी स्कूलों में विज्ञान शिक्षकों व संस्था प्रधानों की पहल पर एजुकेशनल वीडियो व सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से पढ़ाया जाता है। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट व वर्चुअल क्लासेज का भी संचालन हो रहा है। अब रिकॉर्ड संधारण की अनिवार्यता के बाद आईसीटी लैब वाले सभी स्कूलों के स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। माध्यमिक सेटअप के कुल 283 स्कूल हैंं। इनमें से 162 स्कूलों में आईसीटी लैब का संचालन हो जाएगा। कुछ शेष रहे स्कूलों में भी आईसीटी लैब बनेगी। अब आईसीटी लैब वाले स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर्स के माध्यम से अलग-अलग विषय पढ़ाए जाएंगे। वहीं कई स्कूलों में सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से क्लास लगाना संभव होगा।

बारां. कंप्यूटर के माध्यम से विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी।

हो सकेगा लैब का उपयोग

स्कूलों में आईसीटी लैब का उपयोग बच्चों को कंप्यूटर सिखाने तक सीमित माना गया, लेकिन इनका मुख्य उद्देश्य शिक्षण कार्य में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का उपयोग ही था। इसे प्राइवेट स्कूलों की स्मार्ट क्लासेज को टक्कर देने के लिए शुरू किया गया था। अब लैब का वास्तविक उपयोग हो सकेगा। विभिन्न विषयों को पढ़ाने के लिए आईसीटी लैब का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अब स्कूल में अटेंडेंस रजिस्टर की तरह ही पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। सप्ताह में एक दिन हर विषय का एक पीरियड आईसीटी लैब में होगा। विषय अध्यापक इसका रिकॉर्ड रखकर संस्था प्रधान से सत्यापित करवाएगा।

आईसीटी लैब के माध्यम से स्कूलों के बालकों को शिक्षण करवाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके माध्मय से शिक्षण रौचक एवं उपयोगी होगा। इससे छात्रों को बहुत अधिक लाभ मिलेगा। -भागीरथ मीणा, एडीपीसीए रमसा

खबरें और भी हैं...