पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेदांता ग्रुप बनाएगा जिले में 20 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन

वेदांता ग्रुप बनाएगा जिले में 20 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में किराए के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को अब धीरे-धीरे अपने खुद के भवन मिलने की उम्मीद जाग रही है। जिले में 1544 आंगनबाड़ी केंद्रों में से अभी भी करीब 350 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किराए के भवनों में ही हो रहा है। लेकिन अब धीरे-धीरे अन्य योजनाओं से निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भवनों से वंचित केंद्रों को खुद के भवन मिलने की उम्मीद जाग रही है। पिछले साल मनरेगा योजना व महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से करीब 7-7 लाख की राशि खर्च कर 73 भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें से 15 केंद्रों का काम भी पूरा हो गया है। लेकिन अब जयपुर में वेदांता ग्रुप द्वारा सीएसआर के तहत बारां जिले को 20 आंगनबाड़ी भवनों के बनाने की सौगात दी गई है। इसके लिए वेदांता ग्रुप की ओर से स्वीकृति भी दे दी गई है। जल्द ही जिला मुख्यालय से भवनों के लिए जगह चिन्हित होने के बाद वेदांता ग्रुप की ओर से अपने स्तर पर भवनों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

शिक्षा

किराए के भवन में संचालित होने वाले केंद्रों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बच्चों को मिलेगी राहत

माॅडल केंद्रों की तर्ज पर बनेगा भवन

वेदांता ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले आंगनबाड़ी केंद्र भवन पूरी तरह से मॉडल होंगे। यहां पर बच्चों के बैठने, पढ़ाई करने, कार्यकर्ता के लिए कार्यालय, गर्भवती महिला व अन्य गतिविधियों के लिए अलग-अलग कक्ष का निर्माण कराने के साथ ही खेलकूद गतिविधियों के लिए भी मैदान तैयार करवाया जाएगा। भवन की जगह प्रशासन द्वारा आवंटित करने के बाद पूरे भवन का निर्माण कार्य वेदांता ग्रुप द्वारा ही किया जाएगा।

वेदांता ग्रुप से सरकार के स्तर पर भी जिले में 20 आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए एमओयू हुआ है। विभाग व प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध कराने के बाद वेदांता ग्रुप द्वारा अपने स्तर पर जल्द ही जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए भवनों का कार्य शुरू किया जाएगा। -हरिशंकर नुवाद, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग

खबरें और भी हैं...