पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झालावाड़ रोड के आरओबी को केंद्र सरकार की मंजूरी, एक जून को होगा शिलान्यास

झालावाड़ रोड के आरओबी को केंद्र सरकार की मंजूरी, एक जून को होगा शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेल फैक्ट्री क्षेत्र की करीब 40 फीसदी आबादी को रेलवे फाटक (नंबर 38) की समस्या से जल्द निजात मिलेगी।

यहां रेलवे ओवरब्रिज के लिए केंद्र सरकार की ओर से बजट की घोषणा करने के बाद अब एक जून को इसका शिलान्यास होने के बाद कार्य भी शुरू हो जाएगा।

इसके लिए पिछले दिनों विधायक रामपाल मेघवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर झालावाड़ रोड पर बनने वाले आरओबी के निर्माण को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री की विधायक की वार्ता होने के बाद केंद्रीय रेल मंत्रालय से चर्चा करने के बाद आरआेबी के शिलान्यास के लिए 1 जून की तिथि निर्धारित की गई है। इसमें आरओबी का शिलान्यास होने के बाद झालावाड़ रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को बार-बार फाटक लगने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने यहां रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए रूडसिको एजेंंसी से ड्राइंग तैयार करवाने के बाद इसे रेल मंत्रालय को भेजा था। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से ड्राइंग को मंजूर करने के बाद इसके लिए बजट में घोषणा करने के बाद इसके शिलान्यास की तिथि भी घोषित कर दी है। वहीं स्वीकृति मिलने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया कर आरओबी का निर्माण भी शिलान्यास के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा।

अगले माह से शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

बारां. शहर के झालावाड़ रोड स्थित रोलवे फाटक पर जल्द ही ओवरब्रिज का निर्माण होगा।

नगर परिषद व रेलवे के सहयोग से होगा निर्माण

झालावाड़ रोड पर रेलवे की क्रॉसिंग से बचने के लिए बनाए जाने वाले आरओबी के निर्माण के लिए रेलवे व नगर परिषद दोनों का सहयोग लिया जाएगा। इसमें रेलवे क्षेत्र का निर्माण रेलवे करेगी। वहीं शेष एरिया में नगर परिषद की ओर से कार्य कराया जाएगा। अभी यह तय माना जा रहा है कि आरओबी निर्माण में खर्च होने वाली आधी-आधी राशि रेलवे और नगर परिषद वहन करेगी। लेकिन शहर की तरफ आने वाले हिस्से का कार्य नगर परिषद के माध्यम से ही करवाया जाएगा।

बारां को आरओबी की जल्द मिलेगी सौगात

विधायक रामपाल मेघवाल ने बताया कि शहर के झालावाड़ रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से आरओबी बनाने की मांग की जा रही थी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके लिए केंद्र से बजट में स्वीकृति दिलाई गई है। अब सभी प्रकार की औपचारिकता पूरी होने के बाद पिछले दिनों जयपुर में हुई बैठक के बाद आरओबी के होने वाले शिलान्यास के लिए 1 जून की तिथि निर्धारित की गई है। इसमें मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री भी भाग लेंगे। शहर में आरओबी का निर्माण होने से सालों से चली आ रही शहरवासियों की मांग पूरी हो जाएगी।

बारां. झालावाड़ रोड स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने के बाद जाम से लोगों को मिलेगी राहत ।

24 से अधिक इलाके इसी रूट पर, मिलेगी राहत

झालावाड़ रोड रेलवे फाटक से तेल फैक्ट्री क्षेत्र, नाकोड़ा कॉलोनी, बाबजी नगर, हाउसिंग बोर्ड, आमापुरा, दुर्जनपुरा, दंडोतिया की बाड़ी, रामनगर सहित विभिन्न कॉलोनियों के लिए आवाजाही रहती है। झालावाड़ मेगा हाइवे, बपावर, सांगोद आदि स्थानों के लिए भी वाहन यहां से गुजरते हैं। 24 घंटे में 40 हजार लोग झालावाड़ फाटक पर जाम में फंसते हैं। यहां हर दिन पांच हजार वाहन गुजरते हैं। रेलवे लाइन से 40 ट्रेन और मालगाड़ियों की आवाजाही होने से दिन में 40 बार फाटक बंद रहता है। ऐसे में इस रोड पर अारओबी बनने से शहर के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

खबरें और भी हैं...