पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर ने दिलाए दलितों को अधिकार

अंबेडकर ने दिलाए दलितों को अधिकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्मोत्सव शाहाबाद वार्ड के मुरलीजी के मंदिर के पीछे स्थित धौलाई सामुदायिक भवन में मनाया। जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन नरवाल व मुकेश घेंघट ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एकत्रित हुए। जो जुलूस के रूप में ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए बस्ती के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस सभा स्थल पहुंचे।

जहां आयोजित सभा में अतिथियों ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद एवं वयोवृद्ध नेता लड्‌डूलाल नरवाला व छोटूलाल गोडाला थे। अध्यक्षता महासभा जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद पंवार ने की। अति विशिष्ट अतिथि प्रहलाद डागर, पूर्व सरपंच दीनदयाल नरवाला, गिरिराज नरवाला, रामभजन घेंघट, प्रेमनारायण भूमल्या थे। विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य हजारीलाल खरारा व जगदीश मेघवाल थे। संचालन किशनगोपाल जैदिया ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि दलित समाज को राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ना होगा। अंबेडकर ने दलितों के उत्थान के लिए संविधान में जो अधिकार दिए हैं, उनकी बदौलत ही वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लायक हो सके हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज को शिक्षित व संगठित करना होगा। तभी सही मायनों में उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे। बैठक में वाल्मीकि समाज के संगठन सचिव सुरेंद्र सागवान, मूलचंद पंवार, सोनू डांगोरिया, चंदन सिंह महाराज, रामविलास खरारा, मुकेश खरारा, धर्मराज पंवार, पप्पूलाल धूलिया, मुकेश पंवार, सेठ पप्पूलाल पंवार आदि मौजूद थे।

दलित समाज ने निकाली शोभायात्रा: अटरू. कस्बे के सालपुरा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर सुबह नौ बजे कस्बे में शोभायात्रा निकाली। प्रेस प्रवक्ता मुकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि समिति के अध्यक्ष जसवंत यादव की अध्यक्षता में सालपुरा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर दलित समाज के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद डीजे के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों से बाबा साहेब की शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर दलित समाज के मोतीलाल मीणा, कुलदीप, चंद्रसेन, अरविंद मेघवाल, दिनेश मीणा, सुरेंद्र बैरवा, नरेंद्र मीणा, प्रेम सिंह यादव, सोमेश मंडावत, दिनेश नेनीवाल सहित कई लोग माैजूद थे।

वहीं दूसरी ओर भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिलाध्यक्ष बाबूलाल निर्मल की आेर से फल वितरित किया गया। सचिव बद्रीलाल नागर ने बताया कि अकादमी की ओर से कस्बे के अस्पताल में भर्ती मरीजों व गायत्री नगर स्थित बाबा रामदेव वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर अम्बेडकर के जीवन के बारे में बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की नसीहत दी। इस दौरान तहसीलदार बिशनलाल वर्मा, बद्रीलाल नागर, जोधराज, गजेंद्र यादव, वृद्ध आश्रम के संचालनकर्ता महावीर राव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी समन्वय कल्याण समिति की आेर से वाहन रैली निकाली गई। समिति के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि समिति के सदस्य रामदेव मंदिर पर एकत्र हुए। यहां से वाहन रैली के रूप में मुख्य बाजारों से होते हुए गायत्री नगर स्थित केशव कॉलेज पहुंचे। जहां आयोजित सभा में वक्ताओं बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान राजेंद्र यादव, कुलदीप, चंद्रसेन, अरविंद मेघवाल, तोलाराम मेघवाल, पूर्व डायरेक्टर अजीज कुमार बैरवा, भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बैरवा, कृष्णमुरारी बैरवा, कजोड़ीलाल बैरवा, मनोज भारती, पप्पू रैगर, मोतीलाल मेघवाल, घांसीलाल मेघवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

बारां. अंबेडकर जयंती पर आयोजित वाल्मीकि समाज के कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

सम्मान समारोह तथा स्वाभिमान रैली निकाली

हरनावदाशाहजी| अंबेडकर समाज सेवक संघ की ओर से संविधान निर्माता भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के अवसर पर रविवार को स्वाभिमान रैली ओर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अंबेडकर सेवक संघ के नगर अध्यक्ष मुरली मेहरा ने बताया कि कस्बे के मेला मैदान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मनोहरथाना विधायक कंवरलाल मीना थे। अध्यक्षता छीपाबड़ौद प्रधान कविता मीना ने की। विशिष्ठ अतिथि अकलेरा प्रधान बेनाथ मीना, सरपंच हेमंत दोलिया, कलमोदिया सरपंच भीमराज वर्मा, पूर्व प्रधान बाबूलाल मीना, थाना प्रभारी रामहेतार पार्थ, नायब तहसीलदार मदनगोपाल शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, पेंशनर प्रधानाध्यापक केदारलाल नागर, पूर्व डायरेक्टर घासीलाल मीना, रामकल्याण वर्मा, योगेश विजय थे संचालन अंबेडकर सोसाइटी के अध्यक्ष नंदलाल केसरी ने किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत विनोद वाल्मीकि, विष्णु मेहरा, दीपक मीना, कल्याणमल रैगर, कमल मेहरा, अरविंद मीना, प्रकाश रैगर, रूपचंद एरवाल, हजारीलाल रैगर, मुकेश वाल्मीकि, चेतन मेघवाल, कमल धानुक तथा दिलीप धानुक सहित अन्य लोगों ने किया।

भास्कर न्यूज | बारां

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्मोत्सव शाहाबाद वार्ड के मुरलीजी के मंदिर के पीछे स्थित धौलाई सामुदायिक भवन में मनाया। जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन नरवाल व मुकेश घेंघट ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एकत्रित हुए। जो जुलूस के रूप में ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए बस्ती के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस सभा स्थल पहुंचे।

जहां आयोजित सभा में अतिथियों ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद एवं वयोवृद्ध नेता लड्‌डूलाल नरवाला व छोटूलाल गोडाला थे। अध्यक्षता महासभा जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद पंवार ने की। अति विशिष्ट अतिथि प्रहलाद डागर, पूर्व सरपंच दीनदयाल नरवाला, गिरिराज नरवाला, रामभजन घेंघट, प्रेमनारायण भूमल्या थे। विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य हजारीलाल खरारा व जगदीश मेघवाल थे। संचालन किशनगोपाल जैदिया ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि दलित समाज को राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ना होगा। अंबेडकर ने दलितों के उत्थान के लिए संविधान में जो अधिकार दिए हैं, उनकी बदौलत ही वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लायक हो सके हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज को शिक्षित व संगठित करना होगा। तभी सही मायनों में उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे। बैठक में वाल्मीकि समाज के संगठन सचिव सुरेंद्र सागवान, मूलचंद पंवार, सोनू डांगोरिया, चंदन सिंह महाराज, रामविलास खरारा, मुकेश खरारा, धर्मराज पंवार, पप्पूलाल धूलिया, मुकेश पंवार, सेठ पप्पूलाल पंवार आदि मौजूद थे।

दलित समाज ने निकाली शोभायात्रा: अटरू. कस्बे के सालपुरा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर सुबह नौ बजे कस्बे में शोभायात्रा निकाली। प्रेस प्रवक्ता मुकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि समिति के अध्यक्ष जसवंत यादव की अध्यक्षता में सालपुरा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर दलित समाज के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद डीजे के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों से बाबा साहेब की शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर दलित समाज के मोतीलाल मीणा, कुलदीप, चंद्रसेन, अरविंद मेघवाल, दिनेश मीणा, सुरेंद्र बैरवा, नरेंद्र मीणा, प्रेम सिंह यादव, सोमेश मंडावत, दिनेश नेनीवाल सहित कई लोग माैजूद थे।

वहीं दूसरी ओर भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिलाध्यक्ष बाबूलाल निर्मल की आेर से फल वितरित किया गया। सचिव बद्रीलाल नागर ने बताया कि अकादमी की ओर से कस्बे के अस्पताल में भर्ती मरीजों व गायत्री नगर स्थित बाबा रामदेव वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर अम्बेडकर के जीवन के बारे में बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की नसीहत दी। इस दौरान तहसीलदार बिशनलाल वर्मा, बद्रीलाल नागर, जोधराज, गजेंद्र यादव, वृद्ध आश्रम के संचालनकर्ता महावीर राव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी समन्वय कल्याण समिति की आेर से वाहन रैली निकाली गई। समिति के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि समिति के सदस्य रामदेव मंदिर पर एकत्र हुए। यहां से वाहन रैली के रूप में मुख्य बाजारों से होते हुए गायत्री नगर स्थित केशव कॉलेज पहुंचे। जहां आयोजित सभा में वक्ताओं बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान राजेंद्र यादव, कुलदीप, चंद्रसेन, अरविंद मेघवाल, तोलाराम मेघवाल, पूर्व डायरेक्टर अजीज कुमार बैरवा, भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बैरवा, कृष्णमुरारी बैरवा, कजोड़ीलाल बैरवा, मनोज भारती, पप्पू रैगर, मोतीलाल मेघवाल, घांसीलाल मेघवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

सामाजिक समरसता को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित

बारां| भारत देश को बार-बार गुलामी का दंश झेलना पड़ा। इसका एकमात्र कारण यही है कि हमारा हिंदू समाज आपस में बंटा हुआ है। विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री भरतराम ने संस्था धर्मादा धर्मशाला में आयोजित सभी जाति-बिरादरिया के प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी को संबोधित करते यह बात कही। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज के पूर्वज, संस्कृति, इतिहास एक समान है। इसी कारण अपने यहां सभी लोगों में परस्पर आत्मीयता एवं भाईचारा होने से सामाजिक समरसता बीज रूप में विद्यमान है। संगोष्ठी में डॉ. अर्जुनसिंह राजावत, गणपतलाल अग्रवाल, विधायक रामपाल मेघवाल, किशनगंज विधायक ललित मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, आनंद गर्ग, विभाग प्रचारक आनंद प्रताप सिंह, जिला प्रचारक अंकित, शिक्षक नेता प्रमोद शर्मा,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बृजमोहन राठौड़,जानकीलाल मेहता, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र गालव सहित सभी जाति -बिरादरियों के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। अतिथियों को धन्यवाद देते हुए विभाग संघ चालक रमेशचंद मेहता ने सामाजिक समरसता के लिए इस प्रकार की गोष्ठियों की नियमित आवश्यकता जताई। अतिथियों का परिचय जिला सामाजिक समरसता प्रमुख जीवनलाल नागर ने कराया। संचालन नगर सामाजिक समरसता प्रमुख नीरज राठौर ने किया।

बारां. अंबेडकर जयंती पर अखिल भारतीय कोली समाज की ओर से सुसावन में वीरांगना झलकारीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके समाज जिलाध्यक्ष मनोहर शाक्यवाल के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बरड़िया धाम पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें समाज के प्रबुद्ध प्रदीप शाक्य, मनोहर शाक्य जिलाध्यक्ष, गिरिराज कोली, नंदकिशोर शाक्य, दुर्गाशंकर कोली, प्रेमनारायण, छोटूलाल, पदम कुमार आदि ने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा किए कार्यों से देश व समाज को आगे बढ़ाने के बारे में विचार व्यक्त किए। अंग्रेजी व्याख्याता प्रदीप शाक्य ने समाज के बालकों को निशुल्क अंग्रेजी विषय पढ़ाने की घोषणा की। अखिल भारतीय कोली समाज की ओर से नशाबंदी पर अभियान चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...