पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो जगह लगाए शिविरों में 26 यूनिट रक्तदान

दो जगह लगाए शिविरों में 26 यूनिट रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड बैंक में आ रही रक्त की कमी को देखते हुए जिला अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से चलाई जा रही मुहिम को लेकर रविवार को जाट समाज के युवाओं ने आशीष चौधरी की अगुवाई में ब्लड बैंक आकर 11 यूनिट रक्त दिया।

ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. बिहारीलाल मीणा ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए फरवरी माह से ब्लड बैंक की ओर से सामाजिक कार्यक्रम, जन्म दिवस के आयोजन पर लोगों से रक्तदान करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। जिससे लोग जुड़कर ब्लड बैंक आकर रक्तदान भी कर रहे हैं। रविवार को भी जाट समाज के युवाओं ने आकर रक्तदान किया और आगे भी ब्लड बैंक में आकर रक्तदान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ब्लड देने वालों में सुमित चौधरी, नीरज, राहुल, अभिषेक, सचिन, विक्रम, जयंत, नीतेश, देवेंद्र, कुलदीप, प्रदीप, हेमंत, सुकेश, गर्वजीत, नवनीत, सुरेश, परमजीत चौधरी ने रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक के काउंसलर विनोद साहू व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

शिविर में 15 यूनिट किया रक्तदान: बारां. सेन जयंती पर सेन समाज युवा संगठन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें सेन समाज के लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान 15 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर के दौरान मुख्य अतिथियों ने युवाओं का मनोबल बढ़ाया। जिलाध्यक्ष चेतन सेन ने सभी युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। पवन सेन को नारायणी सेना में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर अतिथियों ने स्वागत किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष कपिल सेन समेत अन्य कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

बारां. अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते जाट समाज के युवक।

खबरें और भी हैं...