पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| नगर परिषद के वार्ड 19 के कांग्रेसी पार्षद शिवशंकर यादव ने प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा, सांसद दुष्यंत सिंह व विधायक रामपाल मेघवाल को ज्ञापन देकर जगजीवनराम काॅलोनी में प्रस्तावित सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग की है।

ज्ञापन में पार्षद यादव ने बताया कि नगर परिषद ने 2016 में बजट के आधार पर चार लाख रुपए वार्ड के नाली निर्माण के लिए दिए थे। इस राशि से पार्षद ने सामुदायिक भवन को लेकर बाउंड्रीवॉल करवा दिया था। यह बाउंड्रीवाॅल 100 गुणा 100 वर्गफीट है। यदि वार्ड में सामुदायिक भवन का निर्माण हो जाए, तो वार्डवासियों को काफी फायदा होगा।

पार्षद यादव ने मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, सांसद व विधायक से स्वयं के कोष से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए बजट अावंटित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालोें में विष्णु शाक्यवाल, हेमंत यादव, शैलेंद्र यादव, रवि यादव, रिंकू, दिवेश यादव आदि मौजूद थे।

विधायक ने छात्रावास परिसर में ट्यूबवैल लगाने की घोषणा की: बारां. जिला बैरवा महासभा समिति की ओर से नवनिर्मित मंडोला छापर छात्रावास भवन का मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल ने लोकार्पण किया। साथ ही छात्रावास परिसर में ट्यूबवैल लगवाने की घोषणा की। नगर अध्यक्ष हेमराज देवली ने बताया कि इस दौरान विशिष्ट अतिथि भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा, पूर्व डायरेक्टर अजीत कुमार, भगवानलाल, मथुरालाल, बैंक प्रबंधक सोभागमल थे। इस दौरान शंकरलाल, डायरेक्टर राधेश्याम, पीटीआई बीरबल, राधेश्याम बड़ौदिया, शिक्षक रामदयाल, जगदीश प्रसाद, लक्ष्मीनारायण ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष हेमराज ने बताया कि 15 अप्रैल से 15 मई तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद नवीन जिलाध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा। इस दौरान रामकरण हेड, रामप्रसाद फौजी, बद्रीलाल ठेकेदार, महावीर गोठवाल, हेमराज मायथा, मोहनलाल मस्ताना आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गणपतलाल बैरवा ने धन्यवाद दिया।

बारां. जगजीवन राम कॉलोनी में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन देते वार्ड पार्षद।

खबरें और भी हैं...