पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि मंत्री सैनी ने अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया

कृषि मंत्री सैनी ने अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंता| कस्बे में शनिवार को नवीन न्यायालय भवन के पीछे राज्य अंबेडकर भवन को बनाने के लिए शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर दो बजे के करीब शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने भवन का शिलान्यास किया।

समारोह को वरिष्ठजन बोर्ड अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव ने भी संबोधित किया। इसके पहले भाजपा नगर मंडल राधेश्याम सिंगोदिया के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, प्रधान मंजू दाधीच, जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, बारां पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, देहात मंडल अध्यक्ष बजरंगलाल धाकड़, पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, गोविंद शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष विमला शर्मा, विधानसभा प्रभारी मोरपाल सुमन, नगर महामंत्री ओम सोनी मधुर, युवा मोर्चा पूर्व जिलाउपाध्यक्ष मोहित कालरा, शिव स्वरूप शर्मा, प्रमोद औदिच्य, विनोद मेघवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं एसडीएम मनोज कुमार मीणा, पालिका अधिशासी अधिकारी मनीष मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद थे। वहीं कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी अंबेडकर भवन के शिलान्यास समारोह से जैसे ही निकले उनको विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने वालों का तांता लग गया।

खबरें और भी हैं...