पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोविंदपुरा को शेरगढ़ जल योजना से जोड़ने की दरकार

गोविंदपुरा को शेरगढ़ जल योजना से जोड़ने की दरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू| रतनपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड नौ गोविंदपुरा के ग्रामीणों ने पेयजल लाइन की मांग को लेकर प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपकर पाइप लाइन बिछाने की मांग की। ग्रामीण पेयजल समस्या को लेकर विधायक रामपाल मेघवाल के आवास पर पहुंचे। जहां पर उनको ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद ग्रामीण वाहन रैली के रूप में बारां पहुंचे और सर्किट हाउस पहुंच कर प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि अटरू, खेड़लीगंज व रतनपुरा पंचायत के सभी वार्डों में शेरगढ़ पेयजल परियोजना की पाइप लाइन बिछा दी है, लेकिन रतनपुरा पंचायत के वार्ड नौ गोविंदपुरा छोड़ दिया है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बताया कि अभी पेयजल योजना का कार्य चल रहा है।

यदि गोविंदपुरा को नहीं जोड़ा गया तो ग्रामीण पेयजल योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। इस पर प्रभारी मंत्री वर्मा ने विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...