अंबेडकर सर्किल पर लगाई प्याऊ
बारां. अंबेडकर सर्किल पर वैष्णव अग्रवाल पंचायत की ओर से प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
बारां|श्रीवैष्णव अग्रवाल पंचायत की ओर से रविवार को अंबेडकर सर्किल के पास प्याऊ का शुभारंभ किया गया। पंचायत मंत्री अशोक बंसल, संरक्षक विष्णु दीगोदिया ने बताया कि अंबेडकर सर्किल पर बसों का ठहराव होता है, वहां पीने का पानी नहीं होने के चलते यात्रियों व राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई है।
प्याऊ चलाने की जिम्मेदारी श्रीवैष्णव अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष दिनेश मंगल, अग्रवाल महिला जिलाध्यक्ष मंजू गर्ग, राजेश मंगल ने ली। इस अवसर पर राधेश्याम अग्रवाल, राजेश गोयनका, मनोज गर्ग, संजय ड्रोलिया, महेश ठेकेदार, दीपक अग्रवाल, बृजमोहन काका आदि मौजूद थे।
सेवा भारती संस्थान ने लगाई प्याऊ: नाहरगढ़. कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर सेवा भारती संस्थान की ओर से पानी के कैंपरों की प्याऊ लगाकर कर रविवार सुबह शुभारंभ किया गया। नगर सेवा प्रमुख सोहन नागर ने बताया कि प्याऊ का शुभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष वैद्य राधेश्याम गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर व चौराहे पर पूरे क्षेत्र के लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में रोजाना दोपहर की तेज गर्मी में भी लोगों को शीतल जल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।प्याऊ का संचालन सेवा भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बेवासियों के सहयोग से किया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष राजू शर्मा, मंत्री पुरुषोत्तम नागर, रामस्वरूप शर्मा, मुकुट शर्मा, हेमंत खंडेलवाल, धीरू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।