दिलावर ने सुनी जनसमस्याएं, रक्तदाता सम्मानित
बारां| पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मन की बात आयोजित कार्यक्रम के तहत शहर के वार्ड 40 स्थित रैगर बस्ती में जनसमस्याएं सुनी और रक्तदाताओं को सम्मानित किया। शहर के मांगरोल दरवाजा स्थित रैगर समाज के नोहरे में दिलावर ने समाज की बैठक ली।
बृजराज रैगर ने बताया कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण बस्ती में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। गर्मी के मौसम में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। मांगरोल दरवाजे के बाहर स्थित कचरा पाॅइंट बना रखा है। जिसका कचरा आसपास फैला रहता है। जिससे नालियां भर जाती हैं। मवेशी गंदगी व कचरे को फैला देते हैं। जिससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। बस्तीवासियों ने बताया कि यहां रोड लाइट भी बंद है। जिससे अंधेरा पसरा रहता है।
इसके अलावा विधवा महिलाओं को पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। बस्तीवासियों ने बताया कि बस्ती में आज न तो वार्ड पार्षद ने सुध ली है और न ही नगर परिषद सभापति व अधिकारियों ने बस्ती का दौरा किया है। बैठक में दिलावर ने बस्तीवासियों को आश्वास्त किया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों से संपर्क करेंगे। इस दौरान दिलावर ने रक्तदाता सूरजमल तलेटिया, मदन रैगर, बृजराज इकलोरिया, पूरणमल इकलोरिया, छीतरलाल रैगर, विनोद डूंगरपुरिया, रामभरोस कंवरिया, जगदीश रैगर, बब्ली बाई इकलोरिया का सम्मान किया। बैठक में औंकारलाल, गोविंद रैगर, रामप्रसाद रैगर, धन्नालाल रैगर, नंदकिशोर कंवरिया, हजारीलाल कंवरिया, गोविंद डूंगरपुरिया, नंदकिशोर बडारिया, चेतन इकलोरिया, करण इकलोरिया, भीमशंकर डूंगरपुरिया, पूरणमल इकलोरिया, मांगीलाल, राजेंद्र फुलवारिया, उमेश डूंगरपुरिया, महेंद्र कुमार, छीतरलाल, बजरंगी बाई, रामबाई, कन्या बाई, चांदना बाई, चंद्रशेखर, देवकी नरवाल, लक्ष्मीनारायण सुमन, महेंद्र सुमन, महेंद्र चौहान, सुरेश सुमन आदि ने भी समस्याएं बताई।
बारां. शहर की रैगर बस्ती में लोगों की समस्याएं सुनते मदन दिलावर।