पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में हुई भाजपा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा

बैठक में हुई भाजपा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| भाजपा की जिला बैठक रानीबड़ौद स्थित भारत माता कॉलेज में मंगलवार को हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक बोर्ड अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने की। बैठक में संगठनात्मक चर्चा करते हुए संगठन को मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं जिला सहप्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के अध्यक्ष गालव ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को गंभीरता से चिंतन करते हुए संगठन को मजबूती देनी है। जिलाध्यक्ष नागर ने सभी मंडल अध्यक्षों को तय तिथि तक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। पूर्व चेयरमैन यशभानु जैन ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी परिस्थितियों को बदलने की क्षमता रखता है। एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, विधायक रामपाल मेघवाल, ललित मीणा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मजीद मलिक कमांडो, ओबीसी के प्रदेश मंत्री नाथूलाल नागर, उपजिला प्रमुख राजकुमार नागर, जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा, सूर्यकांत शुक्ला, लक्ष्मीनारायण केरवालिया, मोरपाल सुमन, पुलिस जवाबदेही कमेटी के अध्यक्ष हरगोविंद जैन, जिला उपाध्यक्ष खेमसिंह डागर, रघुराज सिंह, बृजेश दाधीच, सुशील पंजाबी, रुद्रप्रताप सिंह, नागरिक बोर्ड के चेयरमैन जयनारायण हल्दिया सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा ने किया और धन्यवाद मजीद मलिक कमांडो ने दिया।

बारां. भाजपा की जिला बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...