पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज कर्मचारी फैडरेशन की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

रोडवेज कर्मचारी फैडरेशन की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को बस स्टैंड स्थित माताजी मंदिर पर आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता फैडरेशन के संभागीय उपाध्यक्ष महेश मेहता ने की।

समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सुमन, सचिव महेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष हरिशंकर नामा, जुनेद मोहम्मद, अब्दुल सादिक, संगठन मंत्री आेमप्रकाश जांगिड़, राधेश्याम मेहरा, प्रवक्ता अमित सिखवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश पारेता, प्रेस सचिव लक्ष्मीचंद मालव, नितेश मीणा, अमित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य रवि यादव, शाकिर हुसैन, रामकरण वर्मा, धर्मपाल सिंह व जीवनलाल मौजूद रहे। चतुर्भुज मालव, ओपी विजय, अवनीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि चारमूर्ति चौराहे पर अवैध वाहनों के संंचालन रोका जाए।

साथ ही बताया कि पूर्व में कलेक्टर की ओर से लोक परिवहन बसों के संचालकों को रोडवेज के समान किराया वसूलने के निर्देश देने के बावजूद भी पालना नहीं हो रही है। वर्तमान में निजी बस चालक चारमूर्ति चौराहे से कम किराए में यात्रियों को बिठा रहे हैं। समस्या के अतिशीघ्र समाधान व अवैध वाहनों पर कार्रवाई की मांग की गई।

खबरें और भी हैं...