पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐसे बदला मौसम: धूलभरी आंधी चलने से बारां में दिन में ही अंधेरा छा गया, देहाती क्षेत्र में भी धूल के गुबार से राहगीर होते रहे परेशान

ऐसे बदला मौसम: धूलभरी आंधी चलने से बारां में दिन में ही अंधेरा छा गया, देहाती क्षेत्र में भी धूल के गुबार से राहगीर होते रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर में मंगलवार शाम तकरीबन चार बजे एकदम से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ धूलभरी आंधी चली। ऐसे में शाम होने से तीन घंटे पहले ही अंधेरा छा गया। ऐसे में चालकों को वाहनों की हैडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा। हालांकि कुछ मिनट बाद ही आंधी का असर कम होने से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं भंवरगढ़ कस्बे में मंगलवार दोपहर बाद आई तेज आंधी से उड़ता धूल का गुबार। इसके चलते वाहन चालक और राहगीरों को हुई खासी परेशानी। इस दौरान कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटग्रस्त भी हो गए। वहीं तेज आंधी ने राहगीरों को परेशान किए रखा।

खबरें और भी हैं...