बारां. कोटा रोड रीको में स्थित एक वेयरहाउस में रखे सरसों के कट्टों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फायर ब्रिगेड के अनुसार गोदाम में दोपहर करीब 3 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग को बढ़ता देख एनटीपीसी से भी फायर ब्रिगेड मंगवानी पड़ी। गोदाम मे रखे हुए सरसों के कट्टों को बचाने के लिए बाहर भी निकाला गया। गोदाम में करीब 36 हजार से अधिक सरसों के कट्टे रखे हुए थे। आग लगने से कुछ कट्टे जलकर राख हो गए, लेकिन कर्मियों ने कट्टों को प्रयास कर बचा लिया। जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवारों पर टिन शेडों काे हटाया गया, उसके बाद राहत कार्य किया। हालांकि कई कट्टों का कुछ हिस्सा ही जलने से नुकसान से बचा लिया। अग्निशमन कर्मियों ने करीब 5 घंटे मशक्कत कर रात करीब साढ़े 8 बजे आग पर काबू पाया। इसके लिए 6 फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। उसके उसके बाद भी गोदाम से काफी धुंआ निकलता रहा। इस दौरान सहायक सहायक अग्निशमन अधिकारी माहम्मद अजहर खान, फायरमैन लोकेश मीणा, मयंक मेहरा, चौथमल मीणा, माेहसिन शेख, युगराज, महावीर रैगर, सीताराम राठौर, हेमंत मीणा आदि ने बचाव कार्य किया।