अटरू. नेशनल हाइवे 90 पर आवासीय विद्यालय के सामने पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। सहायक थानाधिकारी मोहनलाल मीणा ने बताया कि अटरू निवासी रमेश गुर्जर और मालती शर्मा सुबह करीब साढ़े 11 बजे खेड़ली बांसला से रवाना हुए थे। हाइवे पर कवाई की तरफ से आ रही पिकअप ने बाइक के टक्कर मार दी, जिससे दोनों ही घायल हो गए। इन्हें पुलिस जीप से चिकित्सालय लाए। जहां पर डॉक्टरों ने महिला के सिर में गंभीर चोट होने पर प्राथमिक उपचार कर बारां रैफर कर दिया। वृद्ध का उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। चालक पिकअप को भगाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अटरू. घायल का उपचार करते डॉक्टर।